Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर भाग - 2


  • सीकर शहर को राव दौलतसिंह ने बसाया था। 
  • राजसमंद को महाराणा राजसिंह ने बसाया था। 
  • आहड़ सभ्यता को बनास सभ्यता / धुलकोट/ आघटपुर आदि नामो से जाना जाता है। 
  • 'आजादी के दीवाने' नामक पुस्तक सागरमल गोपा ने लिखी। 

  • केसरी सिंह बारहट को 'राजस्थान केसरी' के नाम से जाना जाता है। 
  • रणथम्भौर दुर्ग को चितोड़गढ़ के किले का   छोटा भाई या हम्मीर की आन -बान  का प्रतिक आदि नामो से जाना जाता है। 
  • भरतपुर के दुर्ग को मिट्टी का किला/ अजयगढ़/ लोहागढ़ आदि नामो से जाना जाता है। 
  • सती माता जिन्हें दादीजी भी कहा जाता है इनके बच्चपन का नाम नारायण बाई था। 
  • विश्व का सबसे बड़ा सती माता का मंदिर झुंझुनू में है। 
  • 'हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ' की स्थापना नवम्बर, 1967 में संयुक्त राज्य अमेरिका की कंपनी वेस्टर्न नैप इंजीनियरिंग की सहायता से  की गयी। 
  • फतेहसागर झील का निर्माण जयसिंह ने करवाया था जिसे देवली तालाब के नाम से भी जाना जाता है। 
  • जाखम नदी प्रतापगढ़ छोटी सादड़ी में भंवर माता के मंदिर की पहाड़ी से निकलती है। 
  • माही नदी मध्य प्रदेश के धार जिले की अमरोरू पहाड़ी के सरदारपुरा  के निकट मेहद झील से निकलती है को बागड़ की गंगा ,कांठल की गंगा , आदिवासियों की गंगा आदि नामों से भी जाना जाता है। 
  • सुजलाम - सुफलाम क्रांति का सम्बन्ध माही नदी से है। 
  • उदयपुर संभाग सर्वाधिक लिंगानुपात वाला संभाग है। 
  • 4 जून 2005  को वसुंधरा राजे ने भरतपुर को नया सातवां संभाग बनाया। 
  • राजस्थान का पहला हाईटेक डाकघर पुष्कर अजमेर  में है। 
  • राजस्थान का पहला सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन 'सूरतगढ़ ' श्रीगंगानगर में है। 
  • राजस्थान का पहला सरकारी डाकघर 1839  में जोधपुर में  स्थापित किया गया। 
  •  राजस्थान का पहला आयर्वेदिक विश्वविद्यालय जोधपुर में स्थापित है। 
  • राजस्थान में पहली हाइटेक पब्लिक लाइब्रेरी  जयपुर में स्थापित है। 
  • राज्य का पहला सौर ऊर्जा चालित एटीम  मनोहरपुर (जयपुर) में स्थापित है। 
  •  राजस्थान का पहला झूलता हुआ पुल ( हैंगिंग ब्रिज ) कोटा में है। 
  • ब्राह्मणी माता का एकमात्र मंदिर जहाँ देवी की पीठ की पूजा की जाती है सोरसेन (बाराँ ) में है। 
  • जयपुर में विश्व सबसे बड़ी सूर्य घड़ी 'सम्राट यंत्र ' जंतर - मंतर वेधशाला में स्थित है। 
  • पोकरण (जैसलमेर) में विश्व का सबसे बड़ा 'भूमिगत पुस्तकालय ' स्थापित है। 
  • राजस्थान में निजी क्षेत्र  की प्रथम चीनी मिल भोपाल सागर (चितौड़गढ़ ) में स्थापित है। 
  • राजस्थान की प्रथम महिला सशस्र  बटालियन 'हाडा रानी बटालियन ' का नाम हाडा रानी के नाम पर 2010  में बनाई गयी। 
  • अलवर में राजस्थान का पहला जल विश्वविद्यालय स्थित है। 
  • राजस्थान की पहली लहसुन मंडी बारां में स्थापित है। 
  • राजस्थान की पहली गौ मूत्र बैंक सांचोर में है। 
  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर में स्थापित है। 
  • राजस्थान का प्रथम सीमेंट कारखाना लाखेरी बूंदी में स्थित है। 
  • राजस्थान में 1857 की क्रांति की सबसे पहले शुरुआत नसीराबाद (अजमेर) से हुई थी। 
  • झुंझुनू देश व राजस्थान का प्रथम धूम्रपान रहित शहर है। 
  • राजस्थान का प्रथम गधों का अभयारण डूंडलोद ( झुंझुनू ) में स्थापित है। 
  • सीताबाड़ी  बारां में स्थित है। 
  • राजस्थान का पहला कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में स्थित है। 
  • बीकानेर में देश व राजस्थान की प्रथम केमल मिल्क दे डेयरी स्थापित है। 
  • जनसँख्या की दृष्टि से सबसे छोटा संभाग कोटा संभाग है। 
  • जोधपुर सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाला संभाग है। 
  • सर्वाधिक साक्षारता वाला संभाग जयपुर संभाग है। 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा संभाग भरतपुर संभाग है। 
  • अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी गुरुशिखर है जिसकी ऊंचाई 1727 मीटर है इसे संतों का शिकर कर्नल जेम्स टॉड ने कहा। 
  • टोंक को टाटानगर या नवाबों  का शहर भी कहा जाता है। 
  • बाड़मेर को मालाणी /श्रीमाल/बाहड़मेढ़ आदि नामों से पुकारा जाता है। 
  • घग्घर नदी को मृत नदी या राजस्थान का शोक कहा जाता है। 
  • घग्घर नदी का पाकिस्तान  में बहाव क्षेत्र हकरा कहलाता है। 

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad