Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

लाभ तथा हानि Exercise -1

यहाँ CP = क्रय मूल्य , SP = विक्रय मूल्य, MP = अंकित मूल्य। 

Q. 1. एक व्यक्ति किसी खिलौने को 25 रूपये में खरीदकर 30 रूपये में बेच देता है।  तो उसका प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिये ?
Ans:-  CP = 25, SP = 30
    लाभ = विक्रय मूल्य (SP) - क्रय मूल्य (CP)
     लाभ = 30 - 25 = 5 
Formula:- 
            लाभ % = (लाभ/क्रय मूल्य )*100 
                        = (5/25)*100
                        = 100/5 = 20%  Ans

Q. 2. A ने किसी वस्तु को 9000 रूपये में खरीदा तथा 20 प्रतिशत लाभ पर B को बेच दिया। B ने 10 प्रतिशत हानि पर C को बेच दिया।  C ने यह वस्तु कितने रूपये में खरीदी ?
Ans:-    A का CP = 9000
     B का CP = 9000 का 120% = 10800
अब  C का CP = 10800 का 90% = 9720 रूपये Ans


Q.3.  किसी पेन को 4085रूपये में बेचने पर 5% की हानि होती है वस्तु का  क्रय मूल्य ज्ञात कीजिये ?
Ans:- 
           95%   =   4085
 तो      1%  =  4085/95
अतः  100%  = (4085/95)*100 = 4300 रूपये Ans

Q.4. एक व्यक्ति  किसी वस्तु को 530 रूपये में बेचता है।  तो कुछ हानि होती है वह उसे 510 रूपये में बेचता है तो होने वाली हानि दोगुना हो जाती है।  वस्तु का क्रय मूल्य क्या होगा?
Ans:- माना कि यह होने वाली हानि  X रूपये है यदि हम इस हानि को विक्रय मूल्य में जोड़ दे तो वो क्रय मूल्य के बराबर हो जायेगा। 
अतः     
     530+ X   =   510 + 2X
   ⇒  X  =  20 
अर्थात हानि 20 रूपये की हुई। 
 अतः  वस्तु का क्रय मूल्य (CP ) = वस्तु का विक्रय मूल्य + हानि 
                                 CP = 530 +20 = 550 रूपये Ans

Q. 5.  एक वस्तु को 960 रूपये में बेचने पर एक व्यक्ति को 20 % लाभ होता है।  वह ऐसे कितने रूपये में बेचे की उसे 15% हानि हो ?
Ans:- यदि CP = 100% हो तो SP = 120%
अतः  SP = 120% = 960
 तो  CP = 100% = 800
अतः CP का 85% = 800 *(85/100)= 680रूपये Ans

Q.6. यदि किसी वस्तु को 5% हानि की अपेक्षा 5% लाभ पर बेचा जाता है तो विक्रेता को 33.60 रूपये अधिक मिलते है। वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिये?
Ans:-  माना कि वस्तु का क्रय मूल्य CP = 100%
अब 5% की हानि अर्थात CP का 95% तथा 5% का लाभ अर्थात CP का 105% 
अब 105%-95%  =  33.60
    ⇒ 10%  = 33.60
    ⇒ 100%  =  336 रूपये = CP  Ans

Q. 7. किसी वस्तु को 3400 रूपये की अपेक्षा 3500 रूपये में बेचने पर 5%  अधिक लाभ होता है तो वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात करो ?
Ans:-  माना वस्तु का CP = 100% है 
 अब   5% = 3500-3400 = 100
 तो  CP  = 100% = 2000 रूपये Ans

Q. 8. एक मेज को 1200 रूपये की अपेक्षा 1125 रूपये में बेचने से 5% अधिक हानि होती है। 
Ans:- 
         5%  =   75
तो   CP = 100%  = 1500रूपये  Ans

Q. 9.  किसी वस्तु को 48 रूपये में बेचने से 20% की हानि होती है इस वस्तु पर 20% लाभ कमाने के लिए विक्रय मूल्य क्या है ?
Ans:-   माना CP = 100% 
तो 20% की हानि अर्थात CP का 80% = 48
 ⇒    100%  =   60
तो  120%  =  60*(120/100) = 72रूपये  Ans

Q. 10.  एक वस्तु को 1100 रूपये की अपेक्षा 1400 रूपये में बेचने पर 30% अधिक लाभ होता है।  वस्तु का क्रय मूल्य क्या है ?
Ans:-   30%  =  1400-1100
           ⇒ 30% = 300
तो CP = 100% =  1000 रूपये Ans

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad