Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर भाग - 1 || Rajasthan GK Most Important Questions

raj gk in Hindi

➲सफदरगंज मीनार अलवर में है। 
➲सैय्यद बादशाह की दरगाह शिवगंज सिरोही में है।
➲नरहड़ पीर/शक्कर बाबा की दरगाह झुंझुनूँ में।
➲अलाउद्दीन आलम शाह का मकबरा तिजारा अलवर में है। 

➲कोटा जिले की स्थापना महाराव माधोसिंह ने की थी।
➲धौलपुर को तोमर वंश के राजा धवल ने बसाया।
➲सवाई जयसिंह-द्वितीय को सवाई की उपाधि ओरंगजेब दी।
➲'कवि बान्धव' विग्रहराज चतुर्थ को कहा जाता है।
➲श्रीनाथ जी का मंदिर नाथद्वारा राजसमंद में है।
➲अढ़ाई /ढाई दिन का झोंपड़ा अजमेर में।
➲अढ़ाई दिन के झोंपड़े का निर्माण कुतुबद्दीन ऐबक ने करवाया।
➲जामा मस्जिद का निर्माण शाहजहाँ ने करवाया।
➲घंटियों का शहर झालरापाटन (झालावाड़) को कहा जाता है।
➲विरात्रा माता का मंदिर चौहटन गांव बाड़मेर में है।
➲श्रीसांवलिया जी का मंदिर चितौड़गढ़ में।
➲जाम्भोजी के बचपन का नाम धनराज था।
➲गरासिया जनजाति सर्वाधिक आबूरोड़ (सिरोही) में निवास करती है।
➲विश्नोई सम्प्रदाय के संस्थापक - जाम्भोजी।
➲चरणों की कुलदेवी -करणी माता।
➲करणी माता का मंदिर देशनोक बीकानेर में है।
➲भैंस प्रजनन केंद्र -वल्लभनगर उदयपुर में है
➲थारपारकर गाय जिसे मालाणी गाय के रूप में जाना जाता है मुख्यत बाड़मेर और जैसलमेर जिले में पायी जाती है।
➲मयूर बीड़ी का कारखाना टोंक में है।
➲सात रंग का संगमरमर पाली में प्राप्त होता है।
➲दिल्ली स्थित राष्ट्पति भवन लाल पत्थर का बना है जो की धौलपुर से प्राप्त होता है।
➲संसद भवन में लगे लाल पत्थर करौली से प्राप्त है।
➲नक्की झील माउन्ट आबू में स्थित है।
➲चम्बल नदी मध्य प्रेदश में महु के निकट जानापाव पहाड़ी से निकलती है।
➲न्यूनतम महिला साक्षरता जालोर जिले में है।
➲न्यूनतम नदियाँ बीकानेर संभाग में बहती है।
➲देश की और राज्य की प्रथम ओरण पंचायत का गठन ढोंक गांव बाड़मेर में किया गया।
➲कोटा संभाग सर्वाधिक नदियों वाला संभाग है।
➲तनोट माता का मंदिर जैसलमेर में है।
➲मेहरानगढ़ दुर्ग जोधपुर में स्थित है जिसे सूर्य गढ़ या मयूर ध्वजगढ़ के नाम से भी जाना जाता है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad