Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

समय और कार्य के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर || TIME & WORK QUESTIONS PART - 1

time and work part 1 questions in hindi
Time and Work Question - Answer Part - 1

प्रश्न 1. A किसी काम को 12 दिन में कर सकता है B उसी काम को 16 दिन में कर सकता है तो दोनों मिलकर कितने दिनों में काम पूरा कर सकेंगे?
उत्तर:-           
 A = 12
         48(LCM)=(Total work)
 B = 16
अब A तथा B दोनों के काम करने के दिनों का इनके LCM में भाग देकर प्रति दिन काम करने की क्षमता निकलते है -
   A  की एक दिन की क्षमता = 48/12  =4                                                                             B  की एक दिन की क्षमता = 48/16  =3 
 अब दोनों मिलकर एक दिन में (4 +3 )=7  काम करेंगे                                                       तो Total  काम पूरा करने में (A+B) द्वारा लिया गया समय =48/7दिन Ans 

प्रश्न.2. A  किसी काम को 20 दिनों में कर सकता है तथा B उसी काम को 30 दिनों में कर सकता है तो दोनों मिलकर इस काम को कितने दिनों में कर सकते है ?
उत्तर:-  
    A   =   20➘
                     60(LCM)= (Total Work)
   B   =   30➚
ऐसी प्रश्न में भी ऊपर वाले की तरह क्षमता  निकलते है :-
      A   =   60/20= 3
         B   =   60/30= 2
अब दोनों मिलकर एक दिन में (3+2) =5 काम करेंगे                                                   
तो Total  काम पूरा करने में (A+B) द्वारा लिया गया समय= 60/5= 12 Ans

प्रश्न .3. A किसी काम के 3/4 भाग को 12 दिनों में  कर सकता  है तो A  उसी काम का 1/8 भाग काम कितने दिनों में समाप्त करेगा ?
उत्तर:- 
   3/4  भाग = 12 दिन में 
  तो 1  भाग  =  12*4 /3=16
 अतः 1/8  भाग को पूरा करने में लिया गया समय = 16 *1/8 = 2 दिन Ans

प्रश्न .4. Aऔर B मिलकर  काम को 12 दिन में कर सकते है B और C मिलकर उसी काम को 15 दिन में कर सकते है। C तथा A मिलकर  इस काम को 20 दिन में कर सकते है तो वे तीनो साथ मिलकर इस काम को कितने दिनों में कर सकेंगे ?
उत्तर:-   
  A + B  =  12
 B + C  =  15➞  60(LCM) = ( Total Work)
 C + A  =  20
अब इनकी दक्षता -    
 A+B = 60/12= 5
  B+C = 60/15 =4
 C+A = 60/20 =3
अब उपरोक्त को जोड़ने पर - 
  2 (A+B+C) = 5+4+3=12
 ⇒   A+B+C  =12/2=6 
अतः तीनो मिलकर ऐसे  60/6= 10 दिनों  में पूरा करेंगे।  Ans

प्रश्न .5. A किसी काम को 8 दिन में करता है तथा B उसी काम को 10 दिन में करता है यदि B  काम को आरम्भ करता है तथा दोनों एक दिन छोड़कर एक दिन काम करते है तो यह काम   कितने दिन में  समाप्त होगा ?
उत्तर:-    
   A  =  8➘
                 40  (LCM) = ( Total Work)
  B  = 10 ➚
अब दोनों को दक्षता - 
    A = 40 /8=5 
    B = 40 /10  =4 
 अब  (A+B) की दक्षता = 5 +4 =9(2 दिनों की)
अतः 36/9 = 4(दो दिनों की मिलाकर) =4*2=8दिन 
 अंतिम दिन B अकेला 4/4 =1दिन 
अतः Total काम 9 दिनों में पूरा होगा। Ans

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad